संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा।

 

 

अल्मोड़ाः संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पाताल देवी से हुआ, विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुँची। पूरे मार्ग में “जय गुरु रविदास” के उद्घोष एवं भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी, ताकि संत रविदास जी के समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके तथा उनके जीवन मूल्यों से समाज को प्रेरित किया जा सके।

 

जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “संत गुरु रविदास जी का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

 

पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, करुणा, श्रम और समानता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। हमें उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि “संत रविदास जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, चरित्र और सेवा भाव से होती है। उन्होंने समाज में समरसता और मानवता की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

 

कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि “संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक न्याय के संदेश को पहुँचाने का कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।

 

कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट तथा सह-संयोजक मनोज तिवारी, पंकज भाकुनी, त्रिलोक राम एवं सौरभ वर्मा रहे।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महेश नयाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, सुभाष पांडे, गिरीश खोलिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, हरीश कनवाल, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, रेखा आर्य, कमला तिवारी, नेहा उप्रेती, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, अर्जुन बिष्ट, नवीन बिष्ट, प्रताप ग़ैरा, मदन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, आनंद कनवाल, विनोद लटवाल, देवेंद्र भट्ट, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, देवेंद्र मेहता, दिशांत पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि