मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से पेशन छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे जनपद के समस्त व्यवस्था डी0 बी0 टी0 आधार बेस पेमेंट माध्यम से की जा रही है।
अल्मोड़ाः 07 अगस्त, 2026 समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से पेशन/छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे जनपद के समस्त पेंशनधारको एवं छात्र/छात्राओं को सरकार द्वारा समाज कल्याण की समस्त पेशन योजनाएं एवं छात्रवृत्ति योजनाऐ (डी०बी०टी०) आधार बेस पेमेन्ट के माध्यम से की जा रही है। जनपद के वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेशनधारक तथा छात्रवृत्ति आवदेनकर्ता जिनकी पेशन/छात्रवृत्ति की धनराशि आधार सीडिंग की वजह से प्रभावित/अवरूद्ध हो रही है, ऐसे लाभार्थी एवं छात्र/छात्राऐ शीघ्रातिशीघ्र अपनी बैंक शाखा में उपस्थित होकर बैंक खाते को अनिवार्य रूप से डीबीटी इनेबल करा लें ताकि पेशन/छात्रवृत्ति का भुगतान सफलतापूर्वक हो सके। जिन लाभार्थियों का डीबीटी इनेबल नही है उन लाभार्थियों की सूची उनके विकास खण्ड एवं जनपद कार्यालय में चस्पा की गई है। सम्बन्धित पेशनधारक एवं छात्र अपने खातों को डीबीटी इनेबल कराते हुए सूचना से विकास खण्ड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा को अवगत कराना सुनिश्चित करें।









