ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बैंक खातों से आधार लिंक नहीं किया तो नहीं मिलेगी पेंशन और छात्रवृत्ति।
अल्मोड़ा-जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पैंशन एवं छात्रवृत्ति का लाभ उठाने वाले पात्र लोगों के लिए अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जरूरी रूप से लिंक करवाने के लिए कहा गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि बैंक खाताधारकों का खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा उन्हें पैंशन अथवा छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि इसी महीने के अंत तक सभी खाताधारक इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पात्र लोगों तक पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।









