ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
मीट की दुकान से अवैध शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार।
जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।आए दिन कभी चाय की दुकान से, कभी परचून की दुकान से और कभी होटलों से अवैध शराब पकड़ी जा रही है। एक बार फिर मीट की दुकान से अवैध शराब पकड़ी जाने पर पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।
सोमेश्वर थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान रनमन में मुर्गे की दुकान से प्लास्टिक के कट्टे में अंग्रेजी शराब के 16अद्धे व 53पव्वे बरामद किए और दुकान संचालक पूरन राम (उम्र करीब 32साल) पुत्र शंकर राम निवास ग्राम-ओकाली, पोस्ट रनमन,थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर,थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।









