एसडीओ वन विभाग काकुल पुंडीर ने बताया कि वन्य जीव रेस्क्यू को लेकर जागरूकता शिविर।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

            (नया अध्याय, देहरादून)

एसडीओ वन विभाग काकुल पुंडीर ने बताया कि वन्य जीव रेस्क्यू को लेकर जागरूकता शिविर।

अल्मोड़ा:  12 अगस्त, 2026 एसडीओ, वन विभाग, काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहान वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल, ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत द्वारा गठित टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में कैम्प कर वन्यजीव को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है, गश्त एवं निगरानी की जा रही है साथ ही प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा ग्राम सभा डबरा सौराल व ग्राम सभा सौराल के रास्तों/पथमार्गों आदि स्थानों में झाड़ी कटान करवाया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मोहान के नेतृत्व में एक टीम द्वारा ग्रामीणों से वार्तालाप करने के साथ ही जागरूक किया गया। वन विभाग की टीम की निगरानी में स्कूली विद्यार्थी स्कूल पहुॅचे।

संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीव के पगमार्ग एवं अन्य गतिविधि की पहचान की जा रही है, टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा उपकरण 06 एनाइडर, 07 फाक्स लाईट, राइफल, और गाँधी बन्दूक का प्रयोग किये जा रहे है, क्षेत्र में बाघ रेस्क्यू हेतु 07 पिंजरे लगाये जा चुके हैं। 02 ड्रोन द्वारा बाघ की गतिविधि ट्रैक की जा रही है। क्षेत्र में 02 लाइव कैमरा, 33 कैमरा ट्रैप अन्य उपकरण स्थापित कर दिए है, गश्ती टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी की जा रही है उनके द्वारा पिंजरे, ट्रैप कैमरे एनाइडर अन्य उपकरणो की जाँच की जा रही है रेस्क्यू टीम द्वारा वन्यजीव को रेस्क्यू करने हेतु वन्यजीव की गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा है साथ ही गाँव में पोस्टर लगाकर, लाउड स्पीकर द्वारा जागरूकता एवं जन जागरूकता गोष्ठी की जा रही हैं, रेस्क्यू के लिए कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम का सहयोग लिया जा रहा है।

डॉक्टर टीम द्वारा रेस्क्यू टीम के साथ बाघ रेस्क्यू के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। गश्त, निगरानी, जागरूकता, प्रचार प्रसार के लिए रामनगर वन प्रभाग की टीम, कालागढ़ टाइगर रिर्जव की टीम एवं अल्मोड़ा वन प्रभाग की रानीखेत रेंज, जौरासी रेंज, द्वाराहाट रेंज, अल्मोड़ा रेंज की टीम द्वारा क्षेत्र में कैम्प लगा कर सहयोग किया जा रहा है।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       एक पेड़ मां के नाम अभियान के…

    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 9 views
    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 5 views
    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    “बाँटोगे तो भरोगे”

    • By User
    • August 23, 2026
    • 6 views

    • 8 views
    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।