ब्यूरो कुमाऊं, दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी वरिष्ठ नागरिकों को महत्त्वपूर्ण विधिक जानकारी।
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी वरिष्ठ नागरिकों को महत्त्वपूर्ण विधिक जानकारी। जिला पंचायत परिसर के श्रम विभाग में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को व अन्य नागरिकों को महत्त्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्हें कानूनी सेवाएं योजना 2016, वरिष्ठ माता-पिता के भरण पोषण,कल्याण अधिनियम 2007, साईबर अपराध, साईबर बुलिंग, साईबर स्टोकिंग आदि की जानकारी दी गई तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया और आगामी 14सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक लोक अदालत की भी जानकारी दी गई तथा पम्पलेट व सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तक का वितरण किया गया। तत्पश्चात जिला कारागार में भी जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सहायक श्रमायुक्त श्रीमती आशा पुरोहित,श्रम प्रवर्तन अधिकारी राबिया परवीन व भावना आर्या उपस्थित रहीं।









