ऊखीमठः कालीमठ घाटी के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के बेडूला – कुणजेणी – ब्यूखी निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बे समय में अधर में

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः कालीमठ घाटी के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के बेडूला – कुणजेणी – ब्यूखी निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बे समय में अधर में लटकने से ब्यूखी के ग्रामीणों ने प्रधान सुदर्शन राणा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड जखोली के अधिशासी अभियंता को मोटर मार्ग से सम्बन्धित 10 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समय पर निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य मानकों के अनुसार पूरा न होने पर आगामी विधानसभा उप चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने के साथ आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के बेडूला – कुणजेणी – ब्यूखी 7: 50 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। मोटर मार्ग निर्माण में लगभग 4 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से प्रथम फेस का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 3 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से द्वितीय फेस का निर्माण कार्य कछुवा गति तथा मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवालों का निर्माण न होने से गांव के अधिकांश पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों, सिद्धपीठ कालीशिला जाने वाले तीर्थ यात्रियों व स्कूली नौनिहालों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है तथा जूनियर हाईस्कूल व खेल मैदान पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा विद्यालय भवन खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के अधिकांश हिस्सों में सुरक्षा दीवालों का निर्माण न होने के कई दर्जनों परिवार कभी भूस्खलन की चपेट में आ सकते है जबकि निर्माणाधीन मोटर मार्ग के किमी 2 से लेकर 5 तक निकासी नालियों का निर्माण अति आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि किमी 2:5 पर मोटर मार्ग की चढाई अत्यधिक होने के कारण भविष्य में वाहनों की आवाजाही करनी में भारी परेशानियां हो सकती है। शिष्टमंडल में प्रधान संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, प्रधान जाल मल्ला त्रिलोक रावत रजपाल सिंह रावत, गजपाल सिंह राणा, प्रकाश सिंह राणा मौजूद रहें।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।