रेडक्रॉस ने दिया हरियाली का संदेश, किया वृहद वृक्षारोपण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

रेडक्रॉस ने दिया हरियाली का संदेश, किया वृहद वृक्षारोपण।

 

 

         अल्मोड़ा: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण को केवल एक दिन के अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन को अपनी जिम्मेदारी समझें। रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद आवश्यक है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह,रवि रौतेला व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, अनुज साह सहित वन दरोगा इंदिरा मर्तोलिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 12 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)