जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण नेगी।

ऊखीमठः जनपद के बेरोजगार युवाओं एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना एवं ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आॅनलाइन आवेदन किए गए बेरोजगार युवाओं एवं अन्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन मद में 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा गैर वाहन मद में 06 आवेदन पत्र ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे तथा दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के अंतर्गत 09 आवेदन पत्र उपलब्ध कराए गए। ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे योजना में 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनकर्ता साक्षात्कार में उपस्थित हुए एवं सभी योजनाओं के आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा संस्तुति की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित आवेदनकर्ताओं से कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि बेरोजगार युवाओं एवं व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है जिससे कि उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस योजना के लिए आवेदन किया गया है उसी में नियमानुसार अपना व्यवसाय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने होम स्टे योजना के तहत आवेदनकर्ताओं से कहा कि होम स्टे योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पहाड़ी शैली में निर्मित किए जाएं जिसमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा आने वाले पर्यटकों को वाहन पार्किंग की कोई समस्या न हो इसके लिए सभी व्यवसाय अपने-अपने होम स्टे में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ ही होम स्टे में पानी की व्यवस्था शौचालय की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने अवगत कराया है कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत वाहन मद में 25 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है तथा गैर वाहन मद में 1 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 33 लाख की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही होम स्टे योजना के अंतर्गत 30 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 50 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर योजना के अंतर्गत नव निर्माण प्रति कक्ष के लिए 60 हजार रुपए तथा साज सज्जा के लिए प्रति कक्ष 25 हजार का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इन योजनाओं के अंतर्गत जो भी लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वह अपना आवेदन कर सकते हैं।

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, लीड बैंक अधिकारी चतर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अलिखेश मिश्र, परिवहन विभाग से भूपेंद्र रावत, संजय मेहरा सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी व संवाद।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 13 views
    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी व संवाद।

    कल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 7 views
    कल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट।

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेयर अजय वर्मा के साथ किया नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेयर अजय वर्मा के साथ किया नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण।

     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 20 views
     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 12 views
    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..