शहीदों की स्मृति और साहित्य की सुगंध से सजी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा।

Spread the love

 

संवाददाता मुजफ्फरपुर (बिहार): कुमार संदीप

 

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

           शहीदों की स्मृति और साहित्य की सुगंध से सजी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा।

 

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को रियल पब्लिक स्कूल, शेरपुर, मुजफ्फरपुर में देशभक्ति, साहित्य और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका एवं कवयित्री मुस्कान केशरी, भामती मंच की प्रभारी एवं मैथिली परिषद की उपाध्यक्ष सविता चौधरी, रियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक मनोज जी तथा विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह के सहयोग से कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भामती मंच एवं रियल पब्लिक स्कूल परिसर की ओर से साहित्य और समाज के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मुस्कान केशरी जी का सम्मान किया गया। वहीं, एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी द्वारा दोनों संस्थानों से जुड़े सदस्यों को सम्मानित कर उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

काव्य और देशभक्ति से गूंजा मंच

 

कार्यक्रम में काव्यपाठ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांवड़ियों की सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति योगदान के लिए एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की ओर से सुजाता शर्मा, सदैव सौरभ, पियूष कुमार, दीपा श्रीवास्तव एवं अरूप कुमार दास को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन स्वयं मुस्कान केशरी ने किया। उन्होंने अपनी सशक्त संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और बीच-बीच में अपने अनमोल मुक्तकों एवं रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

 

काव्यपाठ का शुभारंभ सुजाता शर्मा जी ने माँ सरस्वती की वंदना से किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वर दिया। सदैव सौरभ ने बच्चों को समर्पित कविता प्रस्तुत की तथा वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

वरिष्ठ कवयित्री दीपा श्रीवास्तव की मनभावन कविता ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पियूष कुमार का प्रभावशाली काव्यपाठ भी खूब सराहा गया। वहीं, अरूप कुमार दास ने पहली बार मंच पर अपनी कविता प्रस्तुत की। पहली मंचीय प्रस्तुति होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास और प्रस्तुति काफी प्रभावी रही तथा उपस्थित श्रोताओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।

 

वरिष्ठ कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि डॉ. विजय पाठक ने जब अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुति दी तो श्रोता दीर्घा तालियों से गूंज उठी। उनकी रचना ने उपस्थित साहित्यप्रेमियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

 

वहीं वरिष्ठ कवि एवं शिक्षक धीरज कुमार झा की गुरु-शिष्य संबंधों को समर्पित कविता ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। उनकी रचना को मंचासीन अतिथियों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों एवं सहयोगियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह साहित्यिक आयोजन देशभक्ति, सम्मान, सेवा और साहित्य की सुंदर त्रिवेणी बनकर सामने आया।

 

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण से नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कार, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को समाज में जीवित रखने से भी दी जाती है। रियल पब्लिक स्कूल का परिसर देर तक कविता, तालियों और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से गूंजता रहा।

  • Related Posts

    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     (लेख) समय के साथ धर्म…

    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     रात एक बहती नदी, दिन ठहरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    • By User
    • August 21, 2026
    • 11 views
    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर  इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    जिंदगी खूबसूरत है।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 18 views
    जिंदगी खूबसूरत है।