

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, देहरादून)
ऊखीमठः स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया!
विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में झमाझम बारिश में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी! ऊखीमठ में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव व तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम व शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मे भी स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया। व्यापार संघ ऊखीमठ द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेश नगर, चन्द्रा पुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा, लम्बगौडी, खुमेरा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, डा0 जैक्सवीन इण्टर कालेज गुप्तकाशी, सरस्वती शिशु मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर, एवरग्रीन, नगर पंचायत, एस बी आई, पी एन बी शाखाओं, सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया! क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मन्दिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज व तीर्थ यात्रियो ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। विकासखण्ड मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण करते हुए अपने विचार रखे। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत व गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने पी एन बी शाखाओं में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सयुंक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।









