सौजन्यः निक्की शर्मा (रश्मि)
मुम्बई, महाराष्ट्र
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दहेज मुक्त विवाह महिलाओं को किया सम्मानित।
प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा सम्मान।
प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन कार्यक्रम मुंबई के साथ-साथ विभिन्न शहरों में भी रखा गया। सावन मिलन समारोह नारी शक्ति का एक अहम उदाहरण है साथ ही नारी शक्ति की एकजुटता और समाज को गौरवान्वित करने वाली महिलाओं का सम्मान करने का एक मंच भी। प्रथम भूमिहार महिला समाज मुंबई का कार्यभार करुणा सिंह के हाथों में सौपा गया है।सावन मिलन कार्यक्रम में करुणा सिंह और अनीता शर्मा द्वारा एक अहम और सराहनीय कार्य किया गया जो हमारे समाज के लिए एक मिसाल बना। करुणा सिंह ने सावन मिलन कार्यक्रम में सावन उत्सव के साथ ही तीन महिलाओं का उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया।नूतन कनक, सविता कुमारी एवं अनिता सिंह।
इन तीनों महिलाओं ने दहेज मुक्त विवाह अपने बच्चों का किया है। इन तीनों आदर्श महिलाओं को प्रथम भूमिहार महिला समाज मुम्बई सावन मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया और उन्हें समाज मुम्बई कि तरफ से सम्मानित किया गया। जिसमें सबसे बड़ा योगदान करुणा सिंह जी का अनिता शर्मा जी का रहा।
प्रथम भूमिहार महिला समाज संस्था का शुरुआत कुछ भूमिहार महिलाओं मिलकर किया था 2020 में ये रजिस्टर्ड संस्था है जो अपने समाज को गौरवान्वित करती है और दिल्ली, मुम्बई, बंगलौर, कोलकाता, आसाम, गुजरात और बिहार और झारखण्ड केस विभिन्न जिलों में चल रही है। करुणा सिंह जी का इस संस्था को आगे बढ़ाने में बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। इस संस्था से सामाजिक कार्यक्रम भी सभी जगह होते रहते हैं। इस संस्था कि फाउंडर्स दिव्या शर्मा, मुक्ताकवि शर्मा, ऊषा सिन्हा, नीलम सिंह, नीरा सिंह और रिनीता सिंह हैं।
दहेज मुक्त बच्चों की शादी करने के लिए प्रथम भूमिहार महिला समाज मुम्बई सावन मिलन प्रोग्राम के मंच से इन्हें सम्मानित किया गया, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए।
करूणा सिंह ने कहा
“मैं तो अपनी बहनों को यही संदेश देना चाहूंगी कि बेटी लाओ दहेज मत लाओ”।
सावन उत्सव के साथ साथ महिलाओं और समाज की सोच बदल रही है यह जीता जागता उदाहरण देखने को मिला।







