भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई।

Spread the love

 

 

संवाददाता भिंडः (नया अध्याय)

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई।

 

 

            भिंड : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस मंडल के बूथ क्रमांक 41 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटलजी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश को नई दिशा प्रदान की। अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका ओजस्वी वक्तृत्व, सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संवेदनशील हृदय और सभी विचारधाराओं का सम्मान करने की भावना उन्हें भारतीय राजनीति में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।

 

अटल जी ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा। अटल जी की कविताओं और उनके विचारों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, समाज के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है।

 

इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्याम किशोर दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह राजावत, मंडल उपाध्यक्ष सत्यम सोनी, मंडल मंत्री अमर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, राधाचरण शर्मा, आशीष बौहरे, मोंटी शर्मा, रोहन शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निदान:

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    Spread the love

    Spread the love  आर. सूर्य कुमारी                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     घर की थाली से सजे राखी का त्योहार    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 12 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)