प्रभारी सम्पादक जौनपुर: पंकज सीबी मिश्रा
(राजनीतिक विश्लेषक)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
देश प्रेम से ओत-प्रोत हुआ ग्रामीण क्षेत्र, थानागद्दी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस।
थानागद्दी, केराकत (जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। थानागद्दी क्षेत्र में शिक्षा जगत से जुड़े और प्रख्यात मीडियाकर्मी पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत पूर्व प्रधानाध्यापक शोभनाथ मिश्र ने ग्रामीणजनों के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर की। ध्वजारोहण करने वालों में कृपाशंकर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रभान मिश्र और राजेश मिश्र रहें। इसके पश्चात वहां उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मिडिया जगत के उप संपादक और पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में ग्रामीण भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बालमुकुंद सिंह गोलू, तहसीलदार यादव, नीरज मिश्र, अंकुर, सौरभ, गोली शुभ मिश्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।
थानागद्दी में अन्य स्थानों पर भी ध्वजरोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाजार में समाजसेवी सुनील शर्मा ने समाजसेवी रितेश सिंह कल्लू के साथ बाजारवासियों के मध्य यूनियन बैंक के सामने तिरंगा लहराया साथ में मंगला प्रसाद आर्या, राजु सिंह आदि उपस्थित रहें। वही चंद्रभान मेडिकल हाल पर मेडिकल हाल संस्थापक के साथ स्थानीय चौकी प्रभारी ने भी ध्वजरोहण किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकी थानागद्दी प्रभारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाना चाहिए। यह तिरंगा हमारे गर्व का प्रतिक है। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एक अन्य कार्यक्रम में थानागद्दी के निवर्तमान ग्राम प्रधान रमाकांत मोर्य ने स्कूली बच्चों और युवाओं के साथ ध्वजरोहण किया। रैली निकाली। जिसमें विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा हाथों में लेकर छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का संदेश छोड़ गया।







