मुरलीधर पाण्डेय
गोण्डा वाले (अयोध्या )
Mumbai
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तिरंगा हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे युवा नेता नरेंद्र मिश्रा।
देश में चल रहे युवा प्रदर्शन को देख कहा आखिरकार सत्य की हुंकार पर देश की शिक्षा प्रणाली को झुकना ही पड़ा।
शनिवार को युवा नेता एवं वर्ष 2024 में उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके नरेंद्र मिश्रा ने बांद्रा बैंडस्टेट पर हाथ में तिरंगा लेकर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि देशभर में युवाओं के इतने कष्टदाई, पीड़ा से भरा पुलिस लाठीचार्ज, कठोर नीतियों के बाद देश भर में फूटा आक्रोश जिसे लोग प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए।
जिसके बाद केंद्र सरकार को बड़ा निर्णय लेना पड़ा
उन्होंने दावा किया….
छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए।
सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी तथा मृत छात्रों के परिवारों का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।
नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति ने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जन आवाज की सबसे बड़ी ताकत होती हैं। उन्होंने कहा इतिहास गवाह हैं कि जब जब देश के नौजवानों ने आवाज उठाई है वहां देश की सत्ता के कार्य प्रणालियों को झुकना पड़ा है।
सरकार को जनभावनाओं का जनता के सम्मान और रक्षा का अधिकार देश के वासियों ने ही दिया हैं उसकी गरिमा को बनाए रखते हुए ।
निरंकुश कूटनीति के बजाए संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा है कि अब समय टकराव का नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्रों का विश्वास बहाल करने और देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करते और देश के शिक्षा क्षेत्र की व्यवस्थाओं में निर्णय के साथ एकजूट खड़े होकर कार्य करने की देश के लिए शिक्षा प्रणाली में आवश्यक है।
उनके अनुसार यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि और भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति का सामर्थ हैं ।
प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत भूमित्व की जय, भारतीय वीरों के बलिदान की जय, तिरंगे की शान की जय, देश की शान तिरंगे की आज लहराते हुए सम्मान की जय।
सात अन्य नारे लगाए और सभी को एकजूट और एकता का संदेश दिया।







