आरोग्य शिविर में 279 की हुई जांच।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

  आरोग्य शिविर में 279 की हुई जांच।

सीएचसी अगस्त्यमुनि में हुआ आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन।

हेल्थ मेले में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवा।

14 अल्ट्रासाउंड, 16 एक्स -रे व 145 पैथोलॉजी जांच हुई।

ऊखीमठः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान व राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से गुरूवार को सीएचसी अगस्तयमुनि में *आयुष्मान आरोग्य शिविर* का आयोजन किया गया। शिविर में 279 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया।

प्र0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसाईं ने अवगत कराया है कि प्रति माह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक *विशेषज्ञ हेल्थ मेले* का आयोजन किया जाना निर्धारित है। इसी कड़ी में गुरूवार को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी गई।

उन्होंने बताया कि हेल्थ मेले में कुल 279 के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डा0 तनवी नायर द्वारा 15, नेत्र विशेषज्ञ डा0 गरिमा द्वारा 25, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 ख्याती महेंदीरत्ता द्वारा 50, मनोचिकित्सक डा0 रॉकी शर्मा द्वारा 15 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, बालरोग विशेषज्ञ डा0 रूचिका द्वारा 24, सर्जन डा0 वैभव विशाल द्वारा 60 व फिजीशियिन डाॅ अतुल उपाध्याय द्वारा 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही 14 लोगों का अल्ट्रासाउंड, 16 की एक्स-रे जांच व 145 की पैथोलॉजी जांच की गई।

इसके साथ ही शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के आशय से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने व उसके फायदों के बारे में जारूगरूक करते हुए अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्र0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अगस्त माह से 85 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रति शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, सितंबर में तृतीय गुरूवार को व अक्टूबर में चतुर्थ गुरूवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर का शिविर आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।