ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन ग्राम पंचायतों का किया गया संशोधन।
अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने बताया कि सचिव पंचायतीराज उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों के परिसीमन /पुनर्गठन हेतु दि.30 जुलाई 2024से 7अगस्त 2024तक प्रस्ताव प्राप्त किए गए।प्राप्त प्रस्तावों का समिति के द्वारा परीक्षणोपरांत दि.13अगस्त 2024को अंतिम प्रकाशन किया गया।ग्रात पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन के पश्चात दि.14 अगस्त 2024 से 16अगस्त 2024 तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण, गठित कमेटी द्वारा दि.21अगस्त 2024 को नियमानुसार किया गया है।
आगे उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत धौलादेवी के ग्राम पंचायत चिल में चिल एवं नयासिरकोट राजस्व ग्राम में सम्मिलित है, संशोधन के पश्चात केवल चिल ग्राम को सम्मिलित किया गया है।ग्राम पंचायत पडाई में वर्तमान में पडाई,बाड़ीजोग्यूड़ा,खूना को सम्मिलित किया गया है।ग्राम पंचायत फुलई जागेश्वर में वर्तमान में फुलई जागेश्वर, कोटेश्वर उडियार, फुलईगूंठ को सम्मिलित किया गया है। ग्राम पंचायत भगरतोला में वर्तमान में भगरतोला,ढिंगरीगूंठ सम्मिलित है, संशोधन के पश्चात ग्राम पंचायत भगरतोला, ढिंगरीगूंठ एवं उडियार को सम्मिलित किया गया है।









