सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, अल्मोड़ा)
सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी समिति अल्मोड़ा का चौदहवां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, विभिन्न मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा।
अल्मोड़ाः सेवानिवृत केन्द्रीय कर्मचारी समिति अल्मोड़ा का चौदहवां वार्षिक सम्मेलन 17अगस्त 2026 को ‘होटल मिलन’ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता चन्द्र सिंह सिराड़ी व संचालन नारायण दत्त पाण्डे ने किया। समिति के उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर, राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाकर किया।
समारोह में समिति के सदस्य नवीन चन्द्र जोशी को उनके जीवन के 80वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत के सभी केन्द्रीय कर्मचारीयों के हितों पर निम्न 9सूत्रीय मांगों को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकृति मिल सके, समिति ने बताया कि उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को निम्नवत प्रस्ताव भेजा गया,जिसकी प्रतिलिपि माननीय सांसद अल्मोड़ा को भी दी है जिसमें निम्न प्रमुख मांगें हैं – वेतन आयोग में, सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारियों में से भी सदस्य रखा जाय ताकि आयोग के समक्ष अपनी समस्या रखी जा सके, जहां सीजीएचएस सेवाएं नहीं हैं वहां सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी को मिलने वाला मेडिकल एलाउंस रु.1000 से बढ़ाकर रु.4000 +डीए दिया जाय या सभी जगह सरकारी चिकित्सालयों/मेडिकल कॉलेजों में सीजीएचएस के तहत इलाज करने हेतु अधिकृत किया जाय ताकि केन्द्रीय कर्मचारी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पेंशनर्स को इसका लाभ मिल सके, पेंशन में 20% की वृद्धि 80वर्ष के स्थान पर प्रत्येक वर्ष 2.5% की दर से वार्षिक बढ़ोतरी दी जाय, सभी सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारीयों/पैरामिलिट्री से सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारीयों को भी समान पद समान पेंशन देकर सम्मान दिया जाय, न्यायालयों का सम्मान करते हुए कौम्यूटेशन की अवधि 15वर्ष की जगह 12वर्ष की जाय तथा जिसकी कौम्यूटेशन रकम ज्यादा कटी है उसको यह राशि लौटाई जाय, सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारीयों को 2वर्ष में एक बार परिवार सहित एलटीसी सुविधा दी जाय, सेवारत केन्द्रीय कर्मचारीयों को प्रतिवर्ष दिए जाने वाला बोनस सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारीयों को भी दिया जाय, इस वर्ष के बजट में सीनियर सिटीजन/पेंशनर्स को आयकर में छूट नहीं दी गई अत: उन्हें आयकर के नए फार्मुले में 7लाख की जगह 8,लाख तक की छूट व स्टैंडर्ड डिटेक्शन 75हजार की जगह 1लाख की जाय।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि उनकी समिति द्वारा 25-07-2022को प्रधानमंत्री/रेल मंत्री भारत सरकार को, काठगोदाम से अल्मोड़ा/बागेश्वर/पिथौरागढ़ तक रेल लाइन बिछाने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया।
इस अवसर पर ए एस कार्की, हरीश लाल, मोहन चंद्र डालाकोटी, बिशन सिंह बिष्ट, डॉ. पी एस नेगी, नवीन चन्द्र जोशी, शेषराम, रमेश चंद्र तिवारी, डी एस भाकुनी, दीवान सिंह बिष्ट, सतीश चन्द्र पन्त, गंगा सिंह फर्त्याल, मनोहर सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौधरी, ललित मोहन जोशी,एस बी साह, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, मोहन चंद्र पाण्डेय, गणेश सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त पाण्डे, मोहन सिंह रावत, आर सी पंत, चन्द्रशेखर सिंह सियाड़ी, पूरन चंद्र काण्डपाल, एन एल शर्मा, बी सी सी जोशी, एस एल साह, निर्मला जोशी आदि मौजूद रहे।









