श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 का आज 19 अगस्त से पुनः संचालन।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 का आज 19 अगस्त से पुनः संचालन।

 

यात्रियों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश।

 

ऊखीमठः जनसुरक्षा एवं व्यापक जनहित में अस्थायी रूप से स्थगित की गई श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 को आज दिनांक 19 अगस्त, 2026 से पुनः संचालित किया गया। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ द्वारा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, तहसीलदार ऊखीमठ एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग से प्राप्त अभिमत एवं स्थलीय स्थिति के आधार पर यात्रा पुनः संचालित किए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया था। प्राप्त जांच आख्या एवं संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

 

यात्रा के पुनः संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रॉली स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित करने, महिला एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता तथा किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

यात्रा मार्ग पर किसी दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं खोज एवं बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व संबंधित विभागों द्वारा मार्ग, पुल-पुलिया, ट्रॉली स्थल, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर मार्ग को यात्रियों के आवागमन हेतु सुरक्षित घोषित किया जाएगा।

 

ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित

 

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार प्रातः 06:30 बजे से 09:00 बजे तक, 10:30 बजे से 01:00 बजे तक तथा 02:30 बजे से 06:00 बजे तक ट्रॉली का संचालन किया जाएगा। निर्धारित अंतराल में विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए हॉल्ट रहेगा।

 

संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा के पुनः संचालन के दौरान मार्ग की स्थिति, यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित हों।

 

यात्रा पुनः प्रारम्भ होने से श्रद्धालुओं को श्री मद्महेश्वर धाम के दर्शन के लिए आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित सुरक्षा निर्देशों एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें।

  • Related Posts

    विश्व विद्यालय में कुलपति अमित कुमार सिन्हा से सोबन सिंह जीनाके क्रीडा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की मुलाकात।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)           विश्व विद्यालय में कुलपति अमित…

    अल्मोड़ा मुख्यमंत्री उधमशाला योजना के तहत विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में आयोजित एमयूवाई चौपाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व विद्यालय में कुलपति अमित कुमार सिन्हा से सोबन सिंह जीनाके क्रीडा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की मुलाकात।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 6 views
    विश्व विद्यालय में कुलपति अमित कुमार सिन्हा से सोबन सिंह जीनाके क्रीडा प्रभारी लियाकत अली खान ने गोलापार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में की मुलाकात।

    अल्मोड़ा मुख्यमंत्री उधमशाला योजना के तहत विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में आयोजित एमयूवाई चौपाल।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 4 views
    अल्मोड़ा मुख्यमंत्री उधमशाला योजना के तहत विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में आयोजित एमयूवाई चौपाल।

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत