चूनाखाला के पास खाई में गिरी कार पांच की मौत, एक घायल

Spread the love

चूनाखाला के पास खाई में गिरी कार पांच की मौत, एक घायल
देहरादून:  मसूरी रोड के चूनाखाला के पास शनिवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जहंा कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो युवतियां गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान एक युवती की मौत हो गयी जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 5.30 बजे कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली की झड़ीपानी से 100 मीटर उपर चूनाखाला के पास एक कार सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कार सवार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मसूरी से पुलिस बल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची, तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुये वाहन में फंसे लोगो को बाहर निकाला गया। मौके पर एक एंडेवर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल गिरी हुई थी। कार में 6 लोग (4 युवक 2 युवतियां) थे, जिनमे से चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, दुर्घटना में घायल दोनों युवतियों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनमें से 1 युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेन्टर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग आज प्रातः देहरादून से मसूरी घुमने के लिए आये थे, जिनमें से 2 युवक तथा 2 युवतियां देहरादून स्थित दो कालेजों के छात्रकृछात्राएं है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, निकट डी.आई.एम.एस. कॉलेज गेट, सहसपुर, उम्र 22 वर्ष, दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष, तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष, अशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश व हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र निवासी ए.टी.पी. कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष बताये जा रहे है। वहीं घायल युवती का नाम नयनश्री पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एलक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष है।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’