मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर में एनएचएम कर्मचारियों और आशा वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला, किया रोष प्रदर्शन।
फिरोजपुर: में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों और आशा वर्करों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले करीब एक सप्ताह से संघर्ष जारी है। इसी संघर्ष के तहत आज NHM कर्मचारियों और आशा यूनियन की ओर से पंजाब के मुख्य मंत्री ओर पंजाब सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब के मुख्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एनएचएम नेता बागीच सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि “समान काम के लिए समान वेतन” के सिद्धांत को लागू किया जाए और समान कार्य करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाए। इसके अलावा लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए लॉयल्टी बोनस देने की मांग भी की गई। उन्होंने ने कहा कि 15 अगस्त को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने के लिए जा रहे थे । तो सीआईडी के अधिकारी उन्हें ये कह कर सर्किट हाउस ले गए कि उनकी मुल्कात मुख्य मंत्री से करवाई जाएगी लेकिन बाद में उनकी मुल्लकात नही करवाई गई । इस दौरान यूनियन के आगूओं ने सरकार से अपील की कि उनकी जायज मांगों की तुरंत पूरा किया जाए नहीं तो आने वाले चुनाव में सरकार के विरुध वोट डाल कर वह सरकार को चलता कर देगे जिसकी जिम्मेवार सरकार खुद होगी ।
वहीं आशा वर्कर यूनियन की प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि आशा वर्करों की मांग है कि उन्हें कम से कम 26 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए और काटे गए भत्ते बहाल किए जाएं।
उन्होंने कहा कि आशा वर्कर गांवों और शहरों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन्ती मेहनत करने के बावजूद उन्हें जितना वेतन मिलता हैं उससे उनके घर का गुजारा नही होता । उन्होंने सरकार को अपील की हैं उन्हें कम से कम उत्ना वेतन तो दे जिससे उनके घर का गुजारा हो सके । सारा महीना काम करने के बाद उन्हें सिर्फ 2500 मिलता हैं जिस दिन वेतन मिलता हैं उस दिन उन्हें लगता हैं जैसे सरकार उनका मजाक उड़ा रही हैं। इससे ज्यादा तो बच्चे अपने मां बाप से पाकिट मनी ले लेते हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर कर्मचारी सरकार बना सकते हैं तो वह सरकार को गिरा भी सकते हैं। उनका कहना हैं कि सरकार महिलाओं को 1000 से लेकर 1500 रुपए घर पर बैठे को दे रही हैं। जो सारा दिन काम करती हैं उन्हें ना मात्र पैसे दिए जा रहे हैं।
शराब की बोतल पकड़ कसा तंज
इस दौरान पर्दशनकारियों ने शराब की बोतल हाथ में पकड़ रखी जिसको पूरे डीसी आफिस के अंदर घुमाते हुए उन्होंने भगवंत सिंह मान पर कई तरह के तंज कसे।



प्रदर्शनकारियों ने उसी शराब की बोतल को पंजाब सरकार के बनाए गए पुतले पर डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया।







