घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

Spread the love

 

आर. सूर्य कुमारी

 

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

 

 

राखी का त्योहार अत्यंत निकट आ गया है। भाई-बहन के बीच प्यार और सद्भावना का यह पर्व हर साल नई उत्सुकता और उमंग लेकर आता है। बाजारों में हलचल शुरू हो गई है। भाई बहनों के लिए उपहार चुनने में लगे हैं और बहनें भाइयों के लिए मनपसंद राखी और व्यंजन तय करने में व्यस्त हैं। आज हम बहनों के लिए परम्परागत तरीके से राखी मनाने के कुछ सुझाव लेकर आए हैं।

आज सच पूछा जाए तो भाई-बहन राखी बांधने की औपचारिकता पूरी कर बाहर जाकर खाने-पीने और मस्ती करने में ज्यादा आनंद महसूस करने लगे हैं। लेकिन यह तरीका हमारी परम्परागत, नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को कमजोर करता है, क्योंकि सनातन में राखी की अत्यंत मर्यादा है।

हमारी बहनों से, चाहे वे किसी भी आयु वर्ग की हों, अनुरोध है कि राखी को सम्मानपूर्वक मनाएं और अपने छोटे-बड़े भाइयों व पूरे परिवार का दिल जीतें।

बाहर जाकर हम क्या खाते हैं? अशुद्ध तेल और घी से बने व्यंजन। चाट, मंगौड़े, गोलगप्पे, मोमोज, पिज्जा, बर्गर, हॉटडॉग, मंचूरियन, आमलेट,ऐसे न जाने कितने व्यंजन। त्योहार के कारण भीड़-भाड़ ज्यादा रहती है, इसलिए दुकानदार मौके का फायदा उठाते हैं और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते। परिणामस्वरूप बीमार पड़ना तय है।

वैसे भी ये व्यंजन न हमारी परम्परा के लिए अच्छे हैं, न हमारे स्वास्थ्य के लिए। राखी तो बांधते हैं, लेकिन ऐसा खान-पान हमारी सभ्यता-संस्कृति पर बड़ा कुठाराघात है। इसके विपरीत हमारे पास बीसों स्वादिष्ट और पौष्टिक पारम्परिक व्यंजन हैं। मीठे में गुझिया, हलवा, पूरन पोली, पूरन पूरी, मालपुए, तरह-तरह के लड्डू, खीर, मीठी सैंडविच पकौड़ी हैं तो खट्टे-चटपटे में पुलाव, दही वड़ा, भजिए, सेव, पपड़ी, मठरी, रायता, ढोकला, कढ़ी।

बहनों को अपने भाइयों का ख्याल रखना चाहिए। एक दिन में कोई हृष्ट-पुष्ट नहीं हो जाएगा, पर प्यार का प्रभाव जरूर पड़ेगा। बस थोड़ा समय निकालना है।

आजकल बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार है। पता ही नहीं चलता और हम खरीद लाते हैं। इससे न भाई स्वस्थ रहेंगे, न हम। चाहें तो किसी विश्वसनीय प्रतिष्ठान से थोड़ी मिठाई मंगवा लें, पर शुद्ध-विशुद्ध घरेलू व्यंजन ही आपकी राखी को यादगार बनाएगा। सावन की फुहारों में जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर राखी मनाएगा, वही पल सबसे अनमोल होगा। आपकी राखी कुशल-मंगल हो। ईश्वर से यही प्रार्थना है।

             (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    निदान:

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 11 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)