ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
गिर्दा के गीतों में बसी है पहाड़ की पीड़ा।
पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा में याद किए गए जनकवि गिरीश तिवारी”गिर्दा”।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के प्रख्यात जनकवि गिरीश तिवारी”गिर्दा”की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा में कई कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट व उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में गिर्दा के विभिन्न गीतों को सामूहिक रूप गाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नवीन बिष्ट ने बताया कि गिरीश तिवारी जी ने हमेशा पहाड़ की पीड़ा को समझा और उस पीड़ा से बाहर निकलने के लिए उन्होंने लोगों को जागरूक किया, एकत्र किया और तमाम जन आंदोलन भी किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसी तिवारी ने कहा कि गिर्दा के गीतों में पहाड़ की पीड़ा झलकती है। उन्होंने ने हमेशा यहां के जंगल, जल ,जमीन को बचाने के बहुत संघर्ष किया और अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया।
इस अवसर पर वहां निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूरन तिवारी, नारायण राम,चंदन,एस एस कपकोटी, दयानन्द कठैत, दिग्विजय बिष्ट, भावना,जेसी जोशी, अशोक पाण्डे,भाष्कर भौर्याल,नीरज पंत, श्रीमती राधिका तिवारी व अन्य कई लोग मौजूद रहे।









