सम्पादक अल्मोड़ाः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, अल्मोड़ा)
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आंदोलनकारी, जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा की 16वीं पुष्यतिथि मनाई गई।
अल्मोड़ाः नगर में स्वागत की छत में आयोजित सभा में जनगीत गाकर गिर्दा को याद। कार्यक्रम की शुरूआत गिर्दा के चित्र पर माल्यापर्ण कर जनगीतों से हुई। कार्यक्रम के संयोजक साहित्याकार, पत्रकार नवीन बिष्ट ने कहा गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा ने हमेशा उत्तराखण्ड राज्य में गरीब तबके की आवाज उठाई और उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके लिखे गीत आज भी आंदोलनों में गाए जा रहे हैं। गिर्दा ने हमेशा राज्य के जल, जंगल, जमीन की संघर्ष में प्रतिभाग किया। आने वाली पीढ़ी हमेशा गिर्दा को याद करते रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्ष कर रही रेवती बिष्ट ने कहा गिरीश तिवारी ने राज्य के हितों के लिए बिना डरे सड़कों पर संघर्ष किया लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ आंदोलन को धार देते रहे। नीरज भट्ट के संचालन में हुई सभा को ईश्वर जोशी, शिवदत्त पाण्डे, जीवन चन्द्र ने संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश जोशी नारायण थापा, डॉ. दलीप बोरा, रमेश जोशी, चन्दन बोरा, नीरज पंत, भावना पाण्डे, अजयमित्र बिष्ट, शंभू राणा, नारायण राम, वंदना कोहली, हेमा पाण्डे, गोपाल चम्याल, नीरज तिवारी मौजूद रहे।






