पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण।

 

 

अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनाए जा रहे स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक शौचालय तथा परिसर की सुरक्षा के लिए की जा रही चेन लिंक फेंसिंग के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने भवन में आवश्यक स्थानों पर वाटर प्रूफिंग का कार्य बेहतर ढंग से कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने नगर निगम को विद्यालय के आसपास उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था विकसित करने को कहा।

 

विद्यालय में पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी को मौके का सर्वे कर पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीशचंद्र खोलिया के तत्वाधान में होटल जीवन पैलेस में पत्रकार वार्ता।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीशचंद्र खोलिया के तत्वाधान…

    सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आंदोलनकारी, जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा की 16वीं पुष्यतिथि मनाई गई।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक अल्मोड़ाः दयानन्द कठैत                  (नया अध्याय, अल्मोड़ा)     सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आंदोलनकारी, जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीशचंद्र खोलिया के तत्वाधान में होटल जीवन पैलेस में पत्रकार वार्ता।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 2 views
    दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीशचंद्र खोलिया के तत्वाधान में होटल जीवन पैलेस में पत्रकार वार्ता।

    पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 13 views
    पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण।

    सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आंदोलनकारी, जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा की 16वीं पुष्यतिथि मनाई गई।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 9 views
    सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आंदोलनकारी, जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी गिर्दा की 16वीं पुष्यतिथि मनाई गई।

    लंदन डायरी : ऑक्सफोर्ड क्यों है ज्ञान, भाषा और प्रतिष्ठा का पर्याय?

    • By User
    • August 22, 2026
    • 7 views
    लंदन डायरी : ऑक्सफोर्ड क्यों है ज्ञान, भाषा और प्रतिष्ठा का पर्याय?

    दो माह से जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं, मरीज परेशान — जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 8 views
    दो माह से जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं, मरीज परेशान — जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे।

    पंजाब बाल कल्याण परिषद की तीन दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 8 views
    पंजाब बाल कल्याण परिषद की तीन दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।