मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठन की बैठक
अल्मोड़ाः आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेस की आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें दिनांक 6 सितंबर 2026 को कांग्रेस विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर जीके कार्यक्रम के संबंध में विचार विमर्श किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की और संचालन विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार जोशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद्र शाह, अख्तर हुसैन, निर्मला कांडपाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक रावत, नारायण दत्त पांडे, संजय भाटिया, जितेंद्र तिलारा, पंकज मेर, संजय कुमार, कृष्ण चंद जोशी, परितोष जोशी, सुशील बराकोटी, ललित मोहन जोशी, योगेश चंद्र जोशी, शेखर सिजवाली, हरिश चंद्र उप्रेती आदि ने अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे बैठक में नगर की बुद्धिजीवियों ने वर्तमान परिस्थितियों देखते हुए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार व सत्ता में आना आम जान की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक की है बेरोजगारी भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद पर्यावरणीय संसाधनों का दोहन बड़ी चुनौती बनी हुई है इन चुनौतियों का सामना जनभागीदारी द्वारा कांग्रेसी ही कर सकती है।
आगामी कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों जुड़े लोगों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सीधा संवाद करेंगे और उनकी भावना के अनुरूप आगे के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र भोज जी ने कहा कांग्रेस का विचार ही जन सामान्य का विचार है आगामी बैठक में कांग्रेस के सभी घटक संगठन वह जन सामान्य को आमंत्रित कर कांग्रेस के विचार का प्रचार प्रसार किया जाएगा आगामी भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा विशेष कर रोजगार और पलायन को ध्यान में रखते हुए संवाद किया जाएगा उन्होंने सभी जनों से बढ़-चढ़कर इस संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।







