मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                (नया अध्याय, देहरादून)

मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

अल्मोड़ा:  युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस् गोपाल भट्ट ने जारी बयान में कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में कक्षा 6 में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रतिदिन करीब दो घंटे पैदल चलकर विद्यालय पहुंचती है, ऐसे में उसके साथ कथित मारपीट किया जाना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

गोपाल भट्ट ने कहा कि अनुशासन के नाम पर किसी भी बच्चे के साथ हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। यदि छात्रा के साथ मारपीट के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और आंखों में सपने होने चाहिए, उस उम्र में उन्हें डर और मार का सामना करना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चों को शिक्षा चाहिए, डर नहीं; अनुशासन चाहिए, हिंसा नहीं।

गोपाल भट्ट ने जिला शिक्षा विभाग से मांग की कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी शिक्षक के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

  • Related Posts

    जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठन की बैठक

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)            जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस…

     बस्तगी:

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “बाँटोगे तो भरोगे”

    • By User
    • August 23, 2026
    • 5 views
    “बाँटोगे तो भरोगे”

    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 8 views
    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

    वंदे मातरम् में बहुमत की तानाशाही.

    • By User
    • August 23, 2026
    • 8 views
    वंदे मातरम् में बहुमत की तानाशाही.

    जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठन की बैठक

    • By User
    • August 23, 2026
    • 3 views
    जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठन की बैठक

     बस्तगी:

    • By User
    • August 23, 2026
    • 24 views
     बस्तगी:

    सातों आठों उत्सव आज गौरा महेश्वरी का विसर्जन के बाद मंदिर दुगालखोला में होने के तत्पश्चात् समापन होगा।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 17 views
    सातों आठों उत्सव आज गौरा महेश्वरी का विसर्जन के बाद मंदिर दुगालखोला में होने के तत्पश्चात् समापन होगा।