मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
अल्मोड़ाः पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में पौधरोपण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की निरंतर जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को जोड़ने वाला अभियान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से भी अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित क्षेत्र को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, अमित चौधरी, संजय बिष्ट, प्रकाश मेहता आदि उपस्थित रहे।






