सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)
दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज।
थाना वूमेन सैल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि गाव ब्रहमनी वाला की रहने वाली मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 2024 को तलवंडी भाई के रहने वाल लवप्रीत कौर के साथ हुई थी शादी में उसके पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से दाज दहेज दिया लेकिन उसका ससुर जगतार सिंह व उसका मामा ससुर उसकी तरफ से लाए गए दहेज से खुश नही थे। वह उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करते थे इत्ना ही नहीं उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घऱ से बाहर निकाल दिया। उन्होंने शिकायत के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
————————————— ************************
हेरोइन रखने के आरोप में मामला दर्ज
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने हेरोइन रखने के आरोप में एक युवक को काबू करके उसे सलाखों के पीछे भेज दिया हैं । एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि सोनू नामक का युवक नशा खरीदने व बेचने का कार्य करता हैं इस समय वह नशा बेचने के लिए एरिया में घुम रहा हैं उन्होंने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को चार ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी हैं ।
——————————————- *************************
लाहन बेचने वालों ने पुलिस व अक्साइज विभाग पर किया हमला।
23 अगस्त को लाहन बेचने वाले कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला इस लिए कर दिया क्योंकि वह उसके पास पड़े ड्रम की चेकिंग करने लगे थे। इस सबंध में थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं फिलहाल सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताएल जा रहे। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। हवलदार मनदीप सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान गांव कुलबगड़ भाटा के पास पहुचे तो गांव के रहने वाले हरमेश सिंह एक ड्रम में कुछ कर रहा था इसी दौरान उसने ड्रम की तलाशी लेनी चाही तो उक्त आरोपी के परिवार ने उस पर व उसके साथियों पर हमला कर दिया इतना ही नहीं उक्त लोगों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। उसने लिखित शिकायत थाना गुरुहरसाए की पुसिल को दे दी हैं। केस की जांच कर रहे एएसआई रमेश कुमार ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर हरमेश सिंह, सोमा रानी, बलजीत सिंह, सक्कू सिंह व प्रवीण कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शरु कर दी हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सिलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
——————————————- ***************************
महिला से बालिया झपटने के आरोप में दो पर केस दर्ज, एक फरार।
थाना आरिफके पुलिस ने महिला से बालिया छीनने के आरोप में एक झपटमार को गिरफ्तार किया हैं जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। गांव अच्छे वाला का रहना वाला मनप्रीत ने बताया कि अपनी बजुर्ग माता के साथ बैठा था इसी दौरान गांव का रहने वाले मनप्रीत सिंह व परमिंदर सिंह ने उसकी माता से उनकी वालिया छीन कर फरार हो गए।
केस की जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया उन्होंने शिकयात के आधार पर उक्त दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि परमिंदर सिंह अभी भी फरार हैं जिसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
————————————– ******************
हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार
जिला पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में तीन लोगों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेंज दिया हैं । थान मक्खू पुलिस के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया गश्त के दौरान उन्होंने मक्खू के रहने वाले विलशन को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी की तो उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई उन्होंने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
दूसरे मामले में थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि गांव भोलू वाला का रहने वाला बिटू नशा तस्करी के मामले में लिप्त हैं। इस समय वह एरिया में नशा सप्लाई करने के लिए आया हुआ हैं। उन्होंने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को 4.55 ग्राम हेरोइन व 50 हजार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया हैं। तीसरे मामले में थाना तलवंडी के एएसआई सदेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक रोक कर उसकी तलाशी की तो आरोपी के पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई आरोपी की पहचान तलवंडी के रहने वाले गुरविंदर सिंह के रुप में हुई हैं।
—————————————————— *************************
युवक को मार देने की नियत से तेजदार हथियार से किया हमला, अज्ञात पर केस दर्ज।
थाना कैंट पुलिस ने युवक को मार देने की नियत से उसे तेजदार हथियार से हमला करने के आरोप में अज्ञात व्यकित के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि आर्मी के ठेकेदार हरमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी लेबर के लेने के लिए आया हुआ था। तभी उसने एक युवक को घायल अवस्था में देखा जिसके गले पर तेजदार हथियार से वार किया हुआ था। उन्होंने ठेकेदार के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
———————————————






