संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने श्रावण सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ महादेव का किया अभिषेक।
जिले वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
धर्म आस्था विश्वास का उमड़ेगा जनसैलाब।
आगर शहर में आज श्रवण के अंतिम सोमवार को राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी निकलेगी।
बाबा बैजनाथ पालकी पर सवार होकर राजसी ठाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे और प्रजा का हाल जानेंगे।
कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना ने सपत्नीक एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने सोमवार की सुबह 4.00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैजनाथ के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक किया और बाबा बैजनाथ महादेव की आरती भी उतारी।






