बेरोकटोक आजादी की डिमांड

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

                              व्यंग्य –

              बेरोकटोक आजादी की डिमांड

 

                         (विभूति फीचर्स)

 

जंतर मंतर पर धरना नई बात नही है। गांधी जी भी यही सिखा कर गए थे। अहिंसा परमो धर्म:, यदि कोई आपके साथ हिंसा करे, आपके एक गाल पर चांटा मारे, तो दूसरा चांटा खाने के लिए उसके सम्मुख दूसरा गाल प्रस्तुत कर दो। शब्द अलग हो सकते हैं, किंतु गांधी जी का मंतव्य अलग नहीं। लोकतंत्र में अक्सर ऐसा ही होता है। हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और। समाज में आचरण अपनी सुविधानुसार करना है। जब मन करेगा राम नाम जपेंगे। मतलब निकल गया तो कौन राम किसके राम, अब राम जी को राम राम, विकलांगता को सलाम।

वैसे आंदोलनों का अपना अलग ही मज़ा है। कोई जेब से पैसा फूंक कर आंदोलन करने जंतर मंतर पर नहीं जाता, वह किसी के बुलावे पर जाता है, यदि बुलावा न मिले, तो मुफ़्त का माल खाने के लिए जाता है। यदि बर्गर, पिज्जा और चटपटे व्यंजन मुफ़्त में मिले, तो कोई क्यों न ले। मुफ्त का माल खाने वाले को इस बात से क्या मतलब है, कि खाना जोमैटो से आ रहा है या किसी और एजेंसी से। खाना किसके पैसे से आ रहा है, वह देश के दुश्मन खिला रहे हैं या देश भक्त, इससे उन्हें क्या ? उन्हें जिसका खाना है उसी के अनुसार हर नारा लगाना है। चाहे उससे आतंकियों का सम्मान करो, आतंकियों को बिरयानी खिलाओ की मांग करा लो या घुसपैठियों को नागरिकता दिलाने की मांग करा लो। उन्हें तो केवल नारे लगाने हैं। वो भी वे नारे, जो उसे स्वादिष्ट व्यंजन खिलाने में सहायक हों। उसे शर्म जैसे शब्द का अर्थ नहीं सुनना है। लज्जा से उसे कोई सरोकार नही है। उसकी नजर में उसकी अपनी ही इज्जत नही है, अपने माँ बाप की भी नही। माँ बाप उसे कब से निकम्मा, कामचोर, नकारा कहकर उससे किनारा कर चुके हैं। घर से परिवार से बेदखल आदमी आख़िर जाता तो कहाँ जाता। इससे तो अच्छा है कि जंतर मंतर पर जाए, कुछ नारे लगाए और खुद को क्रांतिकारी घोषित कर दे। पता नही, कि कब मुक़द्दर बदल जाए, आवारा घोषित हुआ बेवड़ा कब वज़ीर बन जाए। कुछ नारे ही तो लगाने हैं, मसलन हमें चाहिए आज़ादी। गाली देने की आज़ादी। गली गली के शोर है … वंशवादी परिवार पूरा चोर है। तिलक, तराज़ू और तलवार, करो न इनसे कभी भी प्यार। मिला नही पीने को पानी, नही सहेंगे अब मनमानी। आजादी की यही निशानी, खूब करो अपनी मनमानी। नहीं सहेंगे अत्याचार, बिना पढ़े डिग्री लो यार। बैसाखी से हमें है प्यार, करो नहीं उनका तिरस्कार। घुसपैठियों से है हमको प्यार, उन पर न हो अत्याचार। आतंकियों से हमें है प्यार देश करे उनका सत्कार। पत्थर नहीं कोई हथियार, समझो फूलों सा उपहार आदि आदि।

इन नारों को सुनकर प्रश्न खड़ा हुआ, कि रंगे सियार कौन सी आज़ादी की बात कर रहे हैं। वह आजादी जो सन सैंतालीस में मिली थी, या जेनरेशन गैप का नाम लेकर कुछ क्रांतिकारी कॉकरोच दूसरी आजादी माँग रहे हैं और इनके आजादी के अभियान में वो लोग भी जुड़े हैं, जिन्हें येन केन प्रकारेण भ्रष्टाचार से अपना घर भरने की आज़ादी चाहिए। जिससे उन्हें बरसों से वंचित रखा गया है। बहरहाल समाज किसी अकेले से निर्मित नहीं होता तथा बिना किसी के सहारे के कोई जीवन में अपना अस्तित्व बचा भी नही सकता। ऐसे में आजादी के नारे किसी व्यक्ति विशेष से आज़ादी तो दिला सकते हैं, किंतु आजाद रहने का विकल्प नहीं बन सकते।        (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।