इंसाफ करो(गीत)

Spread the love

रिम्पी अंकुर लीखा, हांसी, हिसार ।

           इंसाफ करो(गीत)

इस धरती पर पाप अगर ऐसे ही बढ़ता जाएगा ,

कैसे कोई बाप फिर डॉक्टर बेटी को बनाएगा !

इंसाफ करो, इंसाफ करो

सपने कितने संजोए थे, रातें कितनी न सोए थे

खून का कतरा क़तरा दे माला में फूल पिरोये थे ।

सोचा था होगा जीवन में बेटी के उजियारा ।

कैसे किसी ने कर डाला इक पल में ही अंधियारा ।

नई उड़ानों के सपनों को कौन उड़ाना चाहेगा ।

कैसे कोई बाप फिर डॉक्टर बेटी को बनाएगा !

इंसाफ करो, इंसाफ करो

भूले नहीं निर्भया को अब फिर ये नया संताप हुआ

जिसका आँगन था खनकना, घोर वहाँ विलाप हुआ ।

चैन से सोये मां बाबा की नींदें पल में उजड़ गईं ।

एक आँख से लहू जो निकला शर्म से धरती डूब गई ।

अब अपनी बगिया में कोई कलियाँ नहीं खिलाएगा ।

कैसे कोई बाप फिर डॉक्टर बेटी को बनाएगा !

इंसाफ करो, इंसाफ करो

सोचूँ तो रूह काँप उठे, और दिल दहल ये जाता है ।

कैसे कोई फूलों पर हैवानियत बरपाता है ।

पूछो उस बेटी से कोई जिसने दर्द को झेला है ।

कैसे कोई इस पीड़ा को शब्दों में कह पाता है ।

जीवित रहे ये पापी तो फिर सर्वनाश हो जाएगा ।

कैसे कोई बाप फिर डॉक्टर बेटी को बनाएगा!

इंसाफ करो, इंसाफ करो

फूल-परी मत कहो सुता को काली का अवतार कहो ।

लड़ सके सारी दुनिया से हाथों में तलवार दो ।

शिक्षा और ताकत से बेटी को बलवान बनाना है।

बेटों को कुछ देना तो पहले अच्छे संस्कार दो ।

इन हालातों में बेटी को फिर दफनाया जाएगा ।

कैसे कोई बाप फिर डॉक्टर बेटी को बनाएगा!

इंसाफ करो, इंसाफ करो।

 

  • Related Posts

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छत्तीसगढ़)                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    “धरती की पुकार”

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                 (चन्दू)  बस्ती, अयोध्या धाम, (उ. प्र.)                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।