मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।
अल्मोड़ाः पैलाग फाउंडेशन द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बल्टा, अल्मोड़ा में एक विशेष सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित किए जाएंगे। साथ ही बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता पैलाग फाउंडेशन का भी आयोजन किया जाएगा।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो श्रेणियों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा- प्रथम श्रेणी: कक्षा 1 से 3 – द्वितीय श्रेणी: कक्षा 4 से 5 तक दोनो श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पैलाग फाउंडेशन की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम पैलाग फाउंडेशन के निदेशक हरेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बल्टा के प्रधानाध्यापक एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
पैलाग फाउंडेशन का मानना है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ने के समान अवसर, प्रोत्साहन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलना चाहिए। हमारा यह छोटा-सा प्रयास बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनकी शिक्षा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में समर्पित है।








