

सौजन्यः बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशों के अधीन एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन में ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरसवाट में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं श्री राजेश राठौर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा सहभागिता की गई।
शिविर में श्रीमती शक्ति रावत द्वारा छात्राओं को ‘‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’’ थीम के बारे में बताते हुए आनलाईन सेफ्टी, आनलाईन ग्रुमिंग, साइबर अपराध आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग तेजी बढ रहा है, ऐेसे में बच्चों एवं किशोरों को इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होनें विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी के साथ शेयर नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें एवं जानकारियां शेयर करने से बचने की समझाइश दी।
श्री राजेश राठौर द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में संस्था प्राचार्य, मंडल संयोजक (विधि प्रभारी) शिक्षा विभाग, शिक्षकगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।






