विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी 98,529 नोटिस वितरित, 97,683 मामलों में सुनवाई पूर्ण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी 98,529 नोटिस वितरित, 97,683 मामलों में सुनवाई पूर्ण।

 

 

             अल्मोड़ाः विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों एवं उनके द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिसों के वितरण, सुनवाई की प्रगति तथा इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट-1 को पुनरीक्षण से संबंधित आंकड़ों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 4,71,938 है। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए थे और सभी नोटिसों का वितरण किया जा चुका है।

 

उन्होंने बताया कि वितरित किए गए नोटिसों में से 97,683 मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बैठक के दौरान नोटिस वितरण से लेकर सुनवाई तक की प्रगति पर राजनैतिक दलों और उनके द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ चर्चा की गई।

 

सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए हैं। जनपद के कुल 949 मतदेय स्थलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए 856 सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं ।

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित संपूर्ण प्रगति की समीक्षा करते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ नोटिस वितरण, सुनवाई तथा निर्धारित सुनवाई स्थलों से संबंधित जानकारी साझा की।

 

बैठक के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह रावत, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)