पोस्ट तोड़ते हुए पलटी बेकाबू बस, मची चीखपुकार

Spread the love

पोस्ट तोड़ते हुए पलटी बेकाबू बस, मची चीखपुकार

हरिद्वार:   नारसन बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक बेकाबू बस के रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस भीषण हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ लोग घायल जरूर हुए है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चैकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस घटना में चैकी में तैनात होमगार्ड समेत छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार करवाया।
बताया जा रहा है कि नारसन बॉर्डर पर आज सुबह करीब चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस एकाएक पुलिस चैकी में घुसते हुए पलट गई। जिससे यात्रियों में चीखकृपुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चैकी के परखच्चे उड़ गए। चैकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे में वैभव पुत्र राजीव निवासी नोएडा, आशु पुत्र सतपाल हरियाणा रोहतक, पंकज कुमार पुत्र महेश निवासी सिंध्या नगर चंडीगढ़, निशा पुत्री विजय सिंह निवासी गुरुग्राम, निश्चय पुत्र मुक्तलाल गुप्ता, मोदीनगर समेत बाकी कुछ को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चैकी को टक्कर मारते हुए हाईवे पर पलट गई है। मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन के द्वारा साइड में कर दिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि बस को हमने अपने कब्जे में ले लिया है बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!