मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रबंध कमेटी के सदस्य ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने दुग्ध संघ प्रशासन से दुग्ध क्रय कम करने की मांग।
अल्मोड़ाः 30 अगस्त आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रवंध कमेटी के सदस्य ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने दुग्ध संघ प्रशासन से दुग्ध क्रय मूल्य कम न करने की मांग करते हुए कहा है कि बाजार में जहां महंगाई बढ़ रही है वहीं दुग्ध संघ अल्मोड़ा द्वारा दो माह पूर्व दुग्ध क्रय मूल्य में एक रूपये प्रतिलीटर की बृद्धि को वापस लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय दुग्ध समितियों में चुनावों के चलते आचार संहिता चल रही है ऐसे में जब दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाए नहीं जा सकते तो घटाये कैसे जा सकते हैं। उन्होंने बयान यह भी कहा कि यदि दो माह पूर्व दुग्ध मूल्य बढ़ाए जाने के आदेश में कोई तकनीकी समस्या है तो दुग्ध संघ प्रशासन समितियों के चुनाव के बाद प्रवंध कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लाकर उसका समाधान कर सकता है।इसलिए प्रधान प्रवंधक को वर्तमान मूल्य जारी रखने चाहिए तथा चुनाव के बाद क्रय मूल्य बढ़ाए जाने की रूपरेखा तय कर प्रवंध कमेटी की बैठक में रखनी चाहिए।प्रवंथ कमेटी की राय के बिना, चुनाव आचार संहिता तथा अन्य कारणों से प्रवंध कमेटी की सक्रियता में पैदा किए गये गतिरोध के चलते यदि दुग्ध संघ प्रशासन एक सितंबर से दुग्ध क्रय मूल्य में एक रूपये की कमी करता है तो दुग्ध उत्पादक आंदोलनात्मक कार्यवाही को बाध्य हो जायेंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।








