राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने फूंका पुतला, कहा—झूठ और भ्रम की राजनीति बंद करे कांग्रेस।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने फूंका पुतला, कहा—झूठ और भ्रम की राजनीति बंद करे कांग्रेस।

 

 

       अल्मोड़ाः 31 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं देवभूमि उत्तराखंड को बदनाम करने के प्रयासों के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयानों की कड़ी निंदा की।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिलोक राम ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी और उत्तराखंड की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उक्त शुद्धिकरण से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद राहुल गांधी एवं कांग्रेस द्वारा इसे भाजपा से जोड़कर राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

 

त्रिलोक राम ने कहा कि कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार झूठ एवं भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड की जनता राजनीतिक स्वार्थ के लिए किए जा रहे इस प्रकार के दुष्प्रचार को स्वीकार नहीं करेगी।

 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सह-संयोजक वीरेंद्र आर्य कुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे भाजपा और उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर बयान देने से पहले उसके तथ्यों की जानकारी लेना आवश्यक है। राहुल गांधी द्वारा बिना तथ्यों के भाजपा को कटघरे में खड़ा करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

 

वीरेंद्र आर्य कुमार ने कहा कि कांग्रेस को झूठ और भ्रम की राजनीति छोड़कर प्रदेश के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए जनता के सामने वास्तविक तथ्य रखेंगे।

 

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, महामंत्री दिशांत पवार, चंदन लाल टम्टा, भगवत आर्या, कोषाध्यक्ष सागर, पार्षद अजीत पवार, गणेश राम, राजेंद्र कुमार, भुवन राम आर्या, बबलू आर्या, ललित कुमार, राहुल आर्या, दर्जधारी गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अर्जुन बिष्ट, नीरज सांगा, अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल अथवा प्रदेश की छवि को गलत तथ्यों के आधार पर बदनाम करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)