अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक को दी भावभीनी विदाई।

 

 

एसएसपी महोदय ने फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित।

 

 

सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक की कार्यकुशलता व मधुर व्यवहार की सराहना की गयी।

 

     अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में फायर सर्विस चालक दिनेश लाल (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान महोदय द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

फायर सर्विस चालक दिनेश लाल ने अपने सेवाकाल में पीलीभीत (उत्तर-प्रदेश), देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए लगभग 35 वर्ष 05 माह 25 दिन की सेवा प्रदान की।

 

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला, निरीक्षक अशोक धनकड़ (वाचक), प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी देवेन्द्र नेगी, एसआई (एम) हीरा सिंह, एसआई (एम) पूरन रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)