मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 मोहम्मद शाहिद द्वारा बताया कि शैल क्षेत्र में एक दिवसीय वेदना प्रबंधन शिविर।
अल्मोड़ा: आज 31 अगस्त, 2026 जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 मोहम्मद शाहिद ने बताया कि शैल क्षेत्र में आज एक दिवसीय ‘‘वेदना प्रबन्धन शिविर‘‘ का सफल आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू वार्ड मेंबर सौरभ वर्मा, राधा मटियानी द्वारा शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर में विभिन्न असाध्य एवं वात रोगों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श, पैथलोजी टेस्ट, अग्निकर्म, बी0पी0, न्यूरो कर्म, पंचकर्म व विशेषज्ञ उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 257 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना इलाज करवाया, जिन्हें निःशुल्क औषधियॉ, जॉचें की गई। शिविर में पंचकर्म चिकित्सा के 37, न्यूरोथरेपी के 26, मर्म चिकित्सा के 70, अग्नि कर्म के 9, संधि वात के 71 रोगियों का उपचार किया गया। खून के 87, उच्च रक्तचाप के 27 एवं इसीजी के 9 जॉच की गई। शिविर में मुख्य फार्मेसी अधिकारी अंशुल रावत, फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश योग अरविंद ज्योति रैकवाल, योग अनुदेशक पंकज मेहता पंचकर्म सहायक अनामिका आशा व आशीष कुमार, दुर्गेश तिवारी, शिब्बन सिंह मेहरा तथा विक्की बाल्मिकी उपस्थित रहे।








