मांगों के समाधान को लेकर पंचायत सहायकों ने उठाई आवाज, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

मांगों के समाधान को लेकर पंचायत सहायकों ने उठाई आवाज, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

 

 

                कन्नौज:  ग्राम पंचायतों में डिजिटल और विभागीय कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे पंचायत सहायकों ने सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर छिबरामऊ विकासखंड के पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने आंदोलन की पूर्व सूचना देते हुए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई है। संगठन का कहना है कि पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल कार्यों और विभिन्न विभागीय गतिविधियों के संचालन में पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी लगातार बढ़ी है। इसके बावजूद उनकी सेवा शर्तों और मानदेय से जुड़ी कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

 

पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के अनुरूप भुगतान किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी रखी गई है।

 

संगठन की अन्य प्रमुख मांगों में महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश, आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरण व समायोजन की व्यवस्था तथा ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की आगामी भर्ती में अनुभव के आधार पर 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण शामिल है। पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कराने की मांग भी की है।

 

यूनियन के अनुसार सात सितंबर से शुरू होने वाला धरना अनिश्चितकालीन रहेगा। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में संगठन के निर्देश पर कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाए जाने की बात कही गई है। वहीं, स्थानीय पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से आंदोलन की पूर्व सूचना को संज्ञान में लेने और इस दौरान अनावश्यक प्रतिकूल कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में अम्बिका ठाकुर, शिबानी, सोनी, खुशबू, शिल्पी, प्राची, करिशमा, अंशिका, कुन्ती, शिवा, आशीष, मनीष, धर्मेन्द्र, हर्ष, आकिव, रतनदीप, रोहित चौहान, रोहित शाक्य, गौरव, शिवम, गोपाल, पुष्पेन्द्र, अभिषेक, सौरभ, अंशुल शाक्य, दीक्षा, सुषमा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    Spread the love

    Spread the love​ विष्णु दत्त शर्मा (लेखक राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल भाजपा एवं खजुराहो लोकसभा से सांसद हैं।)                     नया अध्याय,…

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    Spread the love

    Spread the love    लेखिका: सुश्री सरोज कंसारी (कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका) रिपोर्टर एवं उद्घोषिका नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)                       (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।