डाॅ. कैलाश पुष्वाण के निधन से नहीं मनाया गया देवरिया ताल का जन्माष्टमी मेला, वीरान रहा पर्यटन स्थल। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

डाॅ. कैलाश पुष्वाण के निधन से नहीं मनाया गया देवरिया ताल का जन्माष्टमी मेला, वीरान रहा पर्यटन स्थल। 

 

      ऊखीमठः पंच केदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण के पति डाॅ. कैलाश पुष्वाण के रक्षाबंधन पर्व पर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन का गम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भी क्षेत्रवासियों के बीच दिखाई दिया। डाॅ. कैलाश पुष्वाण के निधन पर पर्यटक स्थल देवरिया ताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाला पारंपरिक मेला स्थगित रहा। हर वर्ष जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार रहने वाला देवरिया ताल इस बार सूना और वीरान नजर आया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवरिया ताल में विभिन्न गांवों से आकर्षक झांकियां पहुंचती थीं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों के साथ श्रद्धालु देवरिया ताल पहुंचकर पूजा-अर्चना करते और देर सांय तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहता था। मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते थे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग जाता था।

 

लेकिन डाॅ. कैलाश पुष्वाण के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय गतिविधियों में सक्रिय योगदान को देखते हुए जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परिणाम स्वरूप इस बार देवरिया ताल में न झांकियों की रौनक दिखाई दी और न ही मेले की चहल-पहल। जन्माष्टमी के दिन देवरिया ताल का शांत वातावरण क्षेत्रवासियों के लिए डाॅ. कैलाश पुष्वाण की याद को और गहरा करता रहा। जहां पूर्व वर्षों में ढोल-दमाऊं की थाप, भजन-कीर्तन और झांकियों से वातावरण भक्तिमय रहता था, वहीं इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्सव की रंगत के स्थान पर चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा।

 

देवरिया ताल महोत्सव समिति अध्यक्ष नन्दन रावत का कहना है कि डाॅ. कैलाश पुष्वाण का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न शोक के कारण इस वर्ष जन्माष्टमी का उल्लास भी फीका रहा। देवरिया ताल में आयोजित होने वाला मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन गतिविधियों से भी जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। स्थानीय व्यापारी मनोज नेगी ने बताया कि इस वर्ष देवरिया ताल ने जन्माष्टमी पर उत्सव के बजाय शोक की खामोशी ओढ़े रखी। झांकियों से गुलजार रहने वाला यह रमणीक पर्यटन स्थल डाॅ. कैलाश पुष्वाण की स्मृतियों के बीच वीरान नजर आया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि