अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में नाबार्ड के सम्बन्ध में बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में नाबार्ड के सम्बन्ध में बैठक।

 

 

    अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नाबार्ड के ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग नाबार्ड के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने सड़कों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित सभी परियोजनाओं की संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित एवं गहन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पशुपालन अवसंरचना, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय ब्लॉक, गौशालाओं सहित आरआईडीएफ के अंतर्गत पात्र गतिविधियों के लिए नए प्रस्ताव तैयार कर नाबार्ड को प्रेषित करने को कहा।

 

बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने बताया कि आरआईडीएफ के अंतर्गत ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में ग्रामीण सड़क, पुल, पेयजल, सिंचाई सहित 39 प्रकार की विभिन्न गतिविधियों के लिए राज्य सरकार के माध्यम से वित्त पोषण किया जाता है। वर्तमान में जनपद में आरआईडीएफ के अंतर्गत 135 परियोजनाएं गतिमान हैं। उन्होंने बताया कि इनमें लोक निर्माण विभाग की 67, सिंचाई विभाग की 18, लघु सिंचाई विभाग की 15 तथा पेयजल निगम की 7 परियोजनाएं प्रमुख हैं। साथ ही संबंधित विभागों को परियोजना पूर्णता प्रमाण पत्र (पीसीसी), परियोजना पूर्णता रिपोर्ट (पीसीआर) एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि