संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार।

कन्नौज: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में विशुनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अमन कुमार उर्फ छंगे पुत्र अनिल कुमार वाल्मीकि, निवासी कस्बा व थाना विशुनगढ़ को सरैया तिराहे से सरैया जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हृदयराज उपाध्याय, हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह, कांस्टेबल परमवीर राठी और कांस्टेबल ओमपाल शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष शशिकान्त कनौजिया के निर्देशन में की गई।







