दिव्यांग दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

दिव्यांग दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी।

 

जरूरी दस्तावेज भी ले गए अज्ञात चोर, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार।

 

 

 

               छिबरामऊः थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी एक दिव्यांग दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी, जरूरी दस्तावेज और दुकान में रखा सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। पीड़ित ने थाना छिबरामऊ में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

उधरनपुर निवासी प्रेमचंद पुत्र विनोद कुमार चतुर्वेदी के अनुसार वह विद्याप्रयाग महाविद्यालय के सामने टीन का खोखा रखकर परचून की दुकान चलाता है। तीन सितंबर की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब छह हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा पान मसाला और सिगरेट के पैकेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

 

चार सितंबर की सुबह प्रेमचंद दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यांग है और इसी छोटी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने पुलिस से घटना का संज्ञान लेकर चोरी का खुलासा करने और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!