संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आगर मालवा में इतिहास में पहली बार कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव कलेक्टर के रवैये किसान संघ नाराज किसानों की मांगों पर घमासान।
आगर मालवाः जिले के 13 साल के इतिहास में पहली बार किसी कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान संघ ने जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
किसान संघ का आरोप है कि कलेक्टर का किसानों के प्रति रवैया नकारात्मक एवं असंवेदनशील है तथा किसानों के बीच फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है।
संघ के अनुसार, 2 सितंबर को फसल बीमा 2025 सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर कलेक्टर से चर्चा हुई थी। आरोप है कि चर्चा के दौरान समस्याओं के समाधान के बजाय किसान नेताओं पर ही किसानों को भड़काने का आरोप लगाया गया।
इसके बाद आक्रोशित भारतीय किसान संघ ने एसपी के माध्यम से निंदा प्रस्ताव मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को भेजते हुए कलेक्टर को जिले से हटाने की मांग की है।
किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 17 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी की जाएगी।







