संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
न्यायालय से जारी वारंट पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
सौरिखः थाना सौरिख पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कामरान पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, कस्बा व थाना सौरिख है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019 में धारा 354 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला पॉक्सो अधिनियम से संबंधित वाद से भी जुड़ा है। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सहाय, कांस्टेबल दिलीप कुमार, अमन कुमार और बाल किशन शामिल रहे।







