अधिवक्ता का बेटा गंगनहर में डूबा, दो महीने पहले हुई थी शादी

Spread the love

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता का बेटा नहाते समय गंगनहर में डूब गया। सूचना पर जल पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर नहर में डूबे युवक की तलाशी में अभियान चलाया पर कुछ पता नहीं चल पाया। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। जवान बेटे के डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घर में खुशियों की गूंज कम भी नहीं हुई थी कि अचानक मातम पसर गया।

कनखल थाना अंतर्गत न्यू विष्णु गार्डन निवासी अधिवक्ता सुंदर सिंह असवाल रोशनाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अहमदाबाद गुजरात में कंपनी में नौकरी करने वाले अपने बत्तीस वर्षीय बेटे ऋषभ असवाल की दो महीने ही शादी की थी। शादी के बाद वह घर पर आया हुआ था। शनिवार को दोस्तों के साथ रोशनाबाद से घर आ रहा था।

दोपहर के समय प्रेमनगर आश्रम घाट पर दो दोस्त गंगनहर में नहाने लगे। ऋषभ गंगनहर में नहाते समय तैर कर दूसरी तरफ जा रहा था। नहर पार कर दूसरे किनारे पर पहुंच गया तभी उसके हाथ-पांव फूल गए और वह किनारे नहीं पकड़ पाया। पानी के तेज प्रवाह में बहतेंहुए आगे निकल गया। दोस्तों ने शोर मचाया पर कोई मदद नहीं मिली। कुछ दूर में पानी में ओझल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

सूचना पर जल पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर डूबे युवक की तलाश शुरु की पर सफलता नहीं मिल पायी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गंगनहर में चल रहे तलाशी अभियान को टकटकी लगाकर देख रहे थे। देर सायं तक भी डूबे युवक का कुछ पता नहंी चल पाया।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’