धौलादेवी आपदा प्रभावित भैसियाछाना क्षेत्र के दियारी गांव में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल टीम पहुंची।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

        धौलादेवी आपदा प्रभावित भैसियाछाना क्षेत्र                      के दियारी गांव में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल टीम पहुंची।

 

 

            अल्मोड़ा: धौलछीनआपदा प्रभावित भैसियाछाना क्षेत्र के दियारी गांव में सोमवार, 8 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम पहुंची। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भैसियाछाना के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना की टीम ने आपदा के कारण विस्थापित परिवारों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का आकलन किया।

 

मेडिकल टीम ने ग्रामीणों का आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया। टीम में डॉ. अदिति बलूटिया , फार्मेसी अधिकारी विनय वर्मा, नर्सिंग अधिकारी ममता रानी , एएनएम मीनाक्षी जोशी और एसटीएस नरेश पांडे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

 

 

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, संक्रमण से बचाव, भोजन की स्वच्छता तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।