जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ की स्टाफ बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ की स्टाफ बैठक।

 

विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों पर हुआ विचार-विमर्श, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित।

 

 

       अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

 

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मकता आती है और अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

 

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा तथा उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, संजय कुमार, सौम्या गर्ब्याल एवं याक्षी अरोड़ा शामिल रहे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!